
मिठौरा(महराजगंज):-निचलौल थाना क्षेत्र के मिठौरा बाजार स्थित नगर सहकारी बैंक के पास ट्रैक्टर ट्राली और मोटरसाइकिल में आमने सामने टक्कर से बाईक सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल।
प्राप्त जानकारी के अनुसार निचलौल से आ रही बाइक जिसपे तीन लोग सवार थे तभी मिठौरा से निचलौल के तरफ जा रही ट्रैक्टर टाली ने बाइक में टक्कर मार दी जिसमे राज शर्मा उम्र 22वर्ष, श्याम मोहन शर्मा उम्र 23वर्ष पुत्र बड़कू निवासी पनेवा,महराजगंज गंभीर रूप से घायल हो गया। मैके का फायदा उठाकर ट्रैक्टर ट्राली फरार हो गया लोगो ने उसे पकड़ने की कोसी की लेकिन तेज रफ्तार से भाग गया घायलों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से नजदीकी समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मिठौरा,जगदौर भेजा गया।मिठौरा चौकी प्रभारी सुफियान खान का कहना है कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। खबर लिखे जाने तक दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Star Public News Online Latest News