महाराष्ट्र / राकांपा आत्महत्या करने वाले किसानों की पत्नियों के नाम 50 हजार की एफडी करेगी; बच्चों की शिक्षा का भी खर्च उठाएगी

मुंबई. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार ने गुरुवार को कहा कि उनके जन्मदिन के मौके पर जो धनादेश (चेक) मिलाहै,उससेवेलफेयर ट्रस्ट के जरिए जरूरतमंद किसानों की मदद की जाएगी। पवार ने कहा कि कर्ज के बोझ तले दबकर आत्महत्या करने वाले किसानों की विधवाओं के नाम 50 हजार रुपए की सावधि (एफडी) बैंक में जमा की जाएगी। जिससे किसानों के परिवार सम्मान से जिंदगी बरस कर पाएं। इसके अलावा आत्महत्या करने वाले किसानों के बच्चों की शिक्षा का खर्च भी पार्टी के ट्रस्ट के जरिए वहन किया जाएगा।

गुरुवार कोपवार काजन्मदिनकिसान कृतज्ञता दिवस के रूप में मनाया गया।मुंबई स्थित यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान में आयोजन खास कार्यक्रम में उनके भतीजे अजित पवार, राकांपा प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटिल, प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल समेत कई बड़े नेता और सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर पार्टी के नेताओं की ओर से शरद पवार को 1 करोड़ 80 लाख रुपए सौंपे गए। पवार ने कहा कि इन पैसों से किसानों की विधवाओं की मदद की जाएगी और उनके बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाया जाएगा।

Check Also

*विश्व क्षयरोग दिवस : World Tuberculosis Day आज, जानिए कैसे होती है यह बीमारी*

*रतन गुप्ता सोनौली /नेपाल* प्रत्येक वर्ष 24 मार्च को विश्‍व क्षयरोग दिवस मनाया जाता है, …