खर्चौली की साधन सहकारी समिति में यूरिया वितरण में अनियमितता, किसान परेशान

निचलौल(महाराजगंज) निचलौल तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत खर्चौली स्थित साधन सहकारी समिति में यूरिया खाद के वितरण को लेकर किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। किसानों का आरोप है कि समिति में तैनात सचिव की लापरवाही के चलते न तो समय से खाद मंगवाया जा रहा है और न ही उपलब्ध खाद का वितरण उचित तरीके से किया जा रहा है।ग्रामीण अमरनाथ, जो कि समिति के सदस्य ने बताया कि पिछले दो दिन से खाद समिति में आ चुका है, लेकिन सचिव की अनुपस्थिति के कारण खाद का वितरण नहीं हो पा रहा है। किसान सुबह रात 4 बजे से लाइन में खड़े हो जाते हैं, लेकिन दिन भर धूप में खड़े रहने के बावजूद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है। किसानों ने बताया कि चार–पांच साल पहले तक समिति में समय से खाद मिलता था और सचिव जिम्मेदारी निभाते थे, लेकिन वर्तमान सचिव के आने के बाद से हालात बिगड़ गए हैं। न तो सचिव समय से कार्यालय पहुंचते हैं और न ही खाद वितरण में पारदर्शिता है। इस समय यूरिया की किल्लत बनी हुई है, ऐसे में समय पर खाद न मिलने से किसान बेहद परेशान हैं। धान की रोपाई का सीजन चल रहा है और समय पर यूरिया न मिलने से फसल की बढ़वार पर असर पड़ने की आशंका है।

जिला प्रभारी-विजय पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

निचलौल क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन पर के कार्यवाही, उपजिलाधिकारी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी

🔊 Listen to this निचलौल(महराजगंज) निचलौल थानाक्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन ने …