Breaking News

महराजगंज: अधिवक्ता व मानवाधिकार कार्यकर्ता ने वृद्धाश्रम मे मनाई दीपावली, वृद्वो में मिठाई व फल किया वितरण

संवाददाता- किशन गुप्ता

महराजगंज: 26 अक्टूबर शनिवार को वरिष्ठ अधिवक्ता व मानवाधिकार कार्यकर्ता विनय कुमार पांडेय एडवोकेट ने आधारशिला वृद्धा आश्रम लेहड़ा माता मंदिर रोड गनेशपुर में पहुंचकर वृद्धजनों के साथ दीपावली महापर्व पर मिठाई और फल बांटकर दीपावली पर्व की खुशी मनाई। उन्होंने कहां की वृद्ध माता-पिता की सेवा बहुत बड़ी सेवा है। उनकी सेवा करने से बढ़कर कोई तीर्थ यात्रा व तीर्थ व्रत नही है। उनका आशीर्वाद प्राप्त करना ही संजीवनी के समान है व्यक्ति के जीवन के सारे सपने इन के आशीर्वाद से ही साकार होते है। इसलिए वृद्धजनों की सेवा ईश्वर सेवा माना गया है। जिसका उल्लेख शास्त्रों में विराजमान है। साथ मे यह भी बताया कि भगवान श्रीराम बुराई पर श्रीलंका में प्राप्त करने के बाद पुन: अयोध्या आगमन होने पर अयोध्या में लाखों दिए जलाए गए थे तभी से यह दीपावली का महापर्व केवल भारत देश में ही नहीं विदेशों में भी भारी पैमाने पर बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है जिसमें परिवार के एक सदस्य ने रहने का भी रहने का प्रभाव माना जाता है। इस दौरान आधारशिला के उप प्रबंधक अरुन कुमार श्रीवास्तव आर्यमान यादव आश्रम के वरिष्ठ सलाहकार भंडार प्रभारी सतीश कुमार राठौर रेशमी संगीता प्रभावती आदि लोग उपस्थित रहे।

Check Also

जंतर-मंतर पर छात्रों पर पुलिस बल प्रयोग के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा गया ज्ञापन

🔊 Listen to this महराजगंज़।दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित …