राम हर्ष इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

महराजगंज़। राम हर्ष इंटर कॉलेज निचलौल मे शिक्षक दिवस के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं संस्कृत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ज्योतिष मणि त्रिपाठी मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भारत में प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस महान शिक्षाविद और देश के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। डॉ. राधाकृष्णन का मानना था कि एक अच्छे शिक्षक की भूमिका विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने में बेहद महत्वपूर्ण होती है। मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण और भविष्य को संवारने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षकों के प्रति सम्मान और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि ज्योतिष मणि त्रिपाठी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों का उत्साह देखते ही बना। आयोजन का समापन विद्यार्थियों को शिक्षा और संस्कार के महत्व का संदेश देते हुए किया गया।

जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट

Check Also

सोहगीबरवा में लगी ‘राहत चौपाल’, डीएम -एसपी ने बाढ़ तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश

🔊 Listen to this महराजगंज़।निचलौल तहसील क्षेत्र के गंडक नदी एवं संभावित बाढ़ की स्थिति …