ओवरलोड ट्रालों से जाम, राहगीरों और विद्यार्थियों की सुरक्षा पर संकट

निचलौल (महराजगंज)स्थानीय थाना क्षेत्र के निचलौल नगर पंचायत में गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रालों के कारण इन दिनों यातायात व्यवस्था चरमराई हुई है। दिनदहाड़े मार्केट की मुख्य सड़कों पर ट्रालों के खड़े रहने और धीमी गति से गुजरने के कारण लगातार जाम की स्थिति बन रही है, जिससे आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह से दोपहर तक गन्ना लदे ट्राले  गलियों और बाजार व मुख्य मार्ग  से गुजरते रहते हैं। इससे न केवल पैदल राहगीरों को दिक्कत होती है, बल्कि विद्यालय आने-जाने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडराता रहता है। ट्रालों के बीच फंसे बाइक और साइकिल सवार कई बार दुर्घटना के जोखिम में आ जाते हैं।क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई की जाए तथा बाजार क्षेत्र में ट्रालों के आवागमन के लिए निश्चित समय निर्धारित किया जाए। लोगों का कहना है कि समयबद्ध व्यवस्था और अवैध खड़े ट्रालों पर रोक लगने से यातायात सुचारू रहेगा और संभावित हादसों को रोका जा सकेगा।

जिला प्रभारी विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

सोशल मीडिया पोस्ट से भड़का विवाद, पत्रकारों में आक्रोश

🔊 Listen to this निचलौल (महराजगंज)सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट वायरल होने के बाद …