मोटरसाइकिल  चोरी पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत पुलिस जांच में जुटी

महाराजगंज।  सिंदुरिया थाना क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित हरिहरपुर निवासी मंजीत शर्मा ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत सिंदुरिया थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित मंजीत शर्मा पुत्र कृष्ण कुमार  शर्मा ने लिखित तहरीर देकर ने पुलिस को बताया कि पिपरा कल्याण  अपने खेत से काम कर घर शाम करीब 5:15 बजे लौट आए और घर के बाहर मोटरसाइकिल  खड़ी करके  शिकारपुर रोड स्थित अपने  आवास पर आ गए। जिसकी  (रजिस्ट्रेशन नंबर UP56 N 8943, चेसिस नंबर MBLHADAGIN 15701) शाम करीब 6:30 बजे जब मंजीत शर्मा घर से बाहर निकले, तो उन्होंने देखा कि उनकी मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। उन्होंने और उनके परिवार के सदस्यों ने काफी खोजबीन की, लेकिन मोटरसाइकिल का कहीं पता नहीं चला। मंजीत शर्मा ने आशंका व्यक्त की है कि उनकी मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किसी भविष्य की घटना में किया जा सकता है। उन्होंने 7 दिसंबर 2025 को सिंदुरिया थाने में चोरी की सूचना दी और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच कर रही है।

सिंदुरिया संवाददाता – रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

जन्म-मृत्यु पंजीकरण में देरी पर बदले नियम, अब दो साल तक DM के अधिकृत अधिकारी से मिलेगा आदेश

निचलौल(महराजगंज़)जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर उत्तर प्रदेश में नई व्यवस्था लागू की गई है। चिकित्सा एवं …