मुख्यमंत्री से मिले काशीनाथ सिंह,परतावल के विकास पर हुई चर्चा।

परतावल(महराजगंज)पनियरा विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता एवम हियुवा के निवर्तमान जिला संगठन महामंत्री काशीनाथ सिंह ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर कुशलक्षेम जाना तथा पिछले दिनों बीते उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई भी दिए।काशीनाथ सिंह ने राजनीतिक संदर्भ में चर्चा किए और पनियरा विधानसभा के अंतर्गत नगर पंचायत परतावल को आदर्श नगर पंचायत बनाने के लिए विकास कार्य के लिए अतिरिक्त धन दिलाने के लिए आग्रह किए। मुख्यमंत्री के द्वारा आश्वाशन मिला एवं पनियरा और परतावल के बीच में तहसील बनाने के लिए भी आग्रह किए। जिसको संज्ञान में लेकर सीएम ने आश्वाशन दिए।जनपद के जन समस्याओं और विकास कार्यों को विस्तृत रूप से चर्चा भी किए।इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एस टी मोर्चा डा० शेषमणी गौड़, नृपेंद्र सिंह,संजय जयसवाल, दिलीप चौधरी व संदीप रंजन मौजूद रहे।

सवांददाता-प्रदीप चौधरी की रिपोर्ट

Check Also

घर से गायब किशोरी सकुशल बरामद, आरोपी सलाखों के पीछे

🔊 Listen to this झनझनपुर (महराजगंज)चौक थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब पंद्रह दिन …