अज्ञात कारणों से घर में लगी आग, घरेलू सामान जलकर राख

सिंदुरिया(महाराजगंज)सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोनवल मे राजेश यादव पुत्र श्री राम के घर मे शुक्रवार की रात अज्ञात कारणों से आग से सभी सामान और दस हजार नगद व कपडे जल कर खाक हो गये।वही इसकी सूचना घर वालों को कमरे से उठी आग की धुंआ निकलने पर हुई। जब तक आग पर बुझाने का प्रयास करते तब तक घर का समान जलकर नष्ट हो गया। राजेश यादव ने बताया कि सभी लोग घर् के बरामदे में सोए थे, पीछे कमरे से रात को अचानक आग कि लपट उठने पर मालूम चला कि घर मे कहीआग लग गई है। रोजमर्रा वाली सभी समानों व नक़दी रुपया भी जलकर खाक हो गया।

Check Also

चार घंटे धरने के बाद पहुंचा नगर पंचायत प्रशासन, कटरा चौराहे से हटाया अतिक्रमण

निचलौल ,नगर पंचायत निचलौल के कटरा चौराहे पर अतिक्रमण और अव्यवस्था के विरोध में बुधवार …