महराजगंज(ब्यूरो)साहू सामाजिक संगठन महराजगंज ने आज नारायण वाटिका महराजगंज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का 153 वा अवनि अवतरण दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि उदयनारायन गुप्ता (पूर्व प्रत्याशी) विधान सभा तमकुहीराज, कुशीनगर और विशिष्ट अतिथि जी. के. गुप्ता (महामंत्री) साहू कल्याण समिति गोरखपुर, शिव कुमार गुप्ता (जिलाध्यक्ष साहू समाज) गोरखपुर व राकेश गुप्ता रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उदयनारायन गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि जी.के. गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से महात्मा गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने किया और कार्यक्रम का संचालन रामशरन गुप्ता ने किया।
वहीं कार्यक्रम में संगीत के माध्यम से रेनू गुप्ता ने भक्ति गीतों से उपस्थित लोगों को रोमांचित कर दिया।
मुख्य अतिथि उदयनारायन गुप्ता ने कहा कि गांधी जी के चित्र से हमें चरित्र निर्माण करने की प्रेरणा मिलती है। वे सत्य, अहिंसा का मार्ग अपना कर मानव से महा मानव बन गए।गांधी जी केवल एक नाम नहीं बल्कि एक विचार धारा है। गांधी विचार धारा की पढ़ाई हर विश्वविद्यालयों में भी होती है। हमे इनके संघर्षों से सीखने की जरूरत है तथा समाज को संगठित होने पर बल दिया।
संगठन के जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि संगठन ही समाज की शक्ति होती है। एक की आवाज दब सकती है परन्तु संगठन के माध्यम से उठने वाली आवाज दबाने की हिम्मत कोई नहीं कर सकता। उन्होंने साहू समाज के लोगों से शिक्षित एवं संगठित होकर अपने हक की आवाज उठाने पर बल दिया और कहा कि सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक विकास के लिए साहू गांधी समाज को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।
कार्यक्रम में सरंक्षक-गौरी शंकर गुप्ता, रामदास गुप्ता, ब्रह्मानंद गुप्ता, विनोद गुप्ता(पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष आनंदनगर) वरिष्ट संगठन प्रवक्ता- उदयराज गुप्ता, जिला संगठन मंत्री-प्रेमसागर गुप्ता सहित तमाम वक्तागण लोगो ने समाज के उत्थान एवं एकजुटता पर बल दिया।कार्यकर्म में ब्लॉक् अध्यक्ष-बैजनाथ गुप्ता, खुशहाल गुप्ता, श्रवण गुप्ता, राजेश गुप्ता, अनिरुद्ध गुप्ता, लालचंद गुप्ता, जिले के पदाधिकारी- स्वामीनाथ गुप्ता, अनिल गुप्ता, विनोद गुप्ता, संतोष गुप्ता, बुद्धेषमनी गुप्ता, डॉ0 ब्यास गुप्ता, जयगोविंद गुप्ता, डॉ0 अरविंद गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, शेषमनी गुप्ता, उमेश गुप्ता, गोविन्द गुप्ता एवं रामानुज गुप्ता, बैजनाथ गुप्ता, अनूप गुप्त सहित साहू समाज के हजारों लोग उपस्थित रहे।
उप संपादक -रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट