मुखबिर की सूचना पर नेपाली शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

गडौरा(महाराजगंज)ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र लक्ष्मीपुर पुलिस चौकी द्वारा शनिवार के दिन एक भारतीय युवक द्वारा नेपाली शराब लाए जाने की आरोप में शराब सहित गिरफ्तार किया गया।पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी सुनील दत्त दुबे के पर्यवेक्षण में ठूठीबारी कोतवाली के लक्ष्मीपुर पुलिस चौकी के चौकी इंचार्ज विजय द्विवेदी सहित हेड कांस्टेबल दिनेश कुशवाहा तथा अश्वनी यादव द्वारा मुखबिर की सूचना पर मित्र राष्ट्र नेपाल से दर्जनों की संख्या में लाई जा रही शराब मुखबिर खास की सूचना पर विनय कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी गडौरा बाजार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की तरफ से विधिक कार्यवाही की जा रही है

गडौरा सवांददाता-अब्बास अली की रिपोर्ट

Check Also

जन्म-मृत्यु पंजीकरण में देरी पर बदले नियम, अब दो साल तक DM के अधिकृत अधिकारी से मिलेगा आदेश

निचलौल(महराजगंज़)जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर उत्तर प्रदेश में नई व्यवस्था लागू की गई है। चिकित्सा एवं …