निःशुल्क पौधों का वितरण कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास मनाया।

मिठौरा(महराजगंज) अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ,पनियरा द्वारा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल जी के जन्मदिन दिवस को सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा दुर्गा मंदिर चौराहे पर नि:शुल्क पौधों का वितरण कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास मनाया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से विधान सभा अध्यक्ष इंजी आकाश जायसवाल, विधान सभा महामंत्री दिलीप कसौधन, जिला मंत्री अख्तर खान, नगर महामंत्री अजय जायसवाल, कोषाध्यक्ष अमित जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय सिंह, पप्पू कनौजिया उपाध्यक्ष रामफल जायसवाल, नईम अहमद, ओमप्रकाश कनौजिया, मनोज कसौधन, धर्मेंद्र मौर्य, मीडिया प्रभारी भोला जायसवाल, मनीष गुप्ता, संगठन मंत्री राकेश जायसवाल, संयुक्त मंत्री राम निवास सिंह एवं व्यापारीगण उपस्थित रहे।

मिठौरा सवांददाता-रंजीत गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

श्यामा सुरेंद्र इंटरमीडिएट कॉलेज में हुआ योगाभ्यास एवं जागरूकता कार्यक्रम

🔊 Listen to this निचलौल(महराजगंज़)अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्यामा सुरेंद्र इंटरमीडिएट कॉलेज, करमही …