तेज़ रफ़्तार बाईक की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्ची की मौत

तेज़ रफ़्तार बाईक की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्ची की मौ

बृजमनगंज(महराजगंज)बृजमनगंज थाना क्षेत्र बृजमनगंज अंतर्गत बृजमनगंज-बहदुरी मार्ग पर स्थित लोहरसन चौराहे पर रविवार की देर शाम एक बाइक की चपेट में आने अंशिका पुत्री अशोक निवासी रसोइया हालमुक़ाम लोहरसन सर में गम्भीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई बताया जाता है कि घटना के बाद लोगों ने उक्त बाइक सवार को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह बाइक छोड़कर फरार हो गया। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक चंद्रहास मिश्र ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में लोहरसन के पास बाइक की चपेट में आने से अंशिका नामक 5 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गयी है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

बृजमनगंज ब्लॉक प्रभारी-अनिल पासवान की रिपोर्ट

Check Also

घर से गायब किशोरी सकुशल बरामद, आरोपी सलाखों के पीछे

🔊 Listen to this झनझनपुर (महराजगंज)चौक थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब पंद्रह दिन …