अज्ञात वाहन के चपेट में आने से साइकिल युवक की हुई मौत

ठूठीबारी(महराजगंज)ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के आरपी चिल्ड्रन स्कूल के पास साइकिल चालक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी।मौके वारदात पर ही साइकिल सवार गोलू उर्फ शैलेश चौहान पुत्र विजय प्रताप चौहान की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी संजय दुबे का कहना है कि पोस्टमार्टम होने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

ठूठीबारी संवाददाता – महेश रौनियार की रिपोर्ट

Check Also

नहर में मछली पकड़ना पड़ा भारी, युवक को घड़ियाल ने बनाया निशाना; तलाश जारी

निचलौल(महराजगंज़)सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के गेड़हवा गांव के पास सोमवार को टेलफाल नहर में मछली पकड़ने …