शिविर मे मोतियाबिंद की जांच की गई
शिविर मे दवा चश्मा और ऑपरेशन निःशुल्क-डॉ कुलदीप सिंह
कोंच(जालौन) गुरुवार को नगर के मुहल्ला सुभाष नगर में स्थित विमल आई केयर सेंटर के सौजन्य से एक नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर में सभी वर्गों के लिए निःशुल्क आंखों की जांचे दवाये और चश्मे दिये गये साथ ही शिविर में आये हुये लोगो को मोतियाबिंद की जांच भी की गई मोके पर आए लोगो को 129 लोगो को चश्मे दिये गये 211 लोगो को दवाये दी गई परीक्षण के उपरांत 78 लोग मोतियाबिंद से पीड़ित निकले जिन्हें चिन्हित कर ऑपरेशन के लिए भेजा जायेगा इस अवसर पर इस निशुल्क शिविर के आयोजन कर्ता डा कुलदीप सिंह ने बताया है कि आंखों के निःशुल्क ऑपरेशन कानपुर आई सेंटर ब्रर्रा दो कानपुर में होंगे मरीजो को विमल आई केयर सेंटर से निशुल्क बस द्वारा लेजाया जायेगा और फिर यही पर छोड़ा जावेगा इस शिविर में डॉक्टर कुलदीप सिंह ने कोरोना महामारी को लोगो को जागरूक किया और आये हुए लोगों को मास्क और सेनेटाइजर वितरित करते हुये लोगो से सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की सलाह दी इस शिविर में अमन गौतम मोहित अग्रवाल रोहित नायक अभिषेक गौतम आदि ने सहयोग किया।
जिला प्रभारी जालौन- पवन राठौर की रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News