दो वारंटी गिरफ्तार, भेजा जेल

सिंदुरिया(महराजगंज)सिंदुरिया थानाक्षेत्र के ग्राम सभा पतरेंगवा और सिंदुरिया टोला मुरलीबारी निवासी दो व्यक्ति जो फरार चल रहे थे। न्यायालय ने दोनों व्यक्तियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। पुलिस ने फरार चल रहे दो वारंटी को घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि वारन्टी सुनली अग्रहरि पुत्र रामसूरत निवासी पतरेगवा व उपेन्द्र गुप्ता पुत्र सूर्यनरायन निवासी सिंदुरिया टोला मुरलीबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

उप संपादक-रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

नहर में मछली पकड़ना पड़ा भारी, युवक को घड़ियाल ने बनाया निशाना; तलाश जारी

निचलौल(महराजगंज़)सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के गेड़हवा गांव के पास सोमवार को टेलफाल नहर में मछली पकड़ने …