बहुआयामि शिक्षा तकनीकी अनुसंधान समिति संस्था के प्रदेश प्रवक्ता बने विशाल कसौधन

चौक(महाराजगंज):विकास खण्ड मिठौरा  क्षेत्र के ग्राम सभा हरदी के लाल बने बहुआयामि शिक्षा तकनीकी अनुसंधान समिति संस्था के प्रदेश प्रवक्ता।बहुआयामी शिक्षा तकनीकी एवं अनुसंधान समिति एक गैर सरकारी संगठन है ,जो शिक्षा में शोध, नवाचार, वैज्ञानिकता,लाने तथा शिक्षा को उद्देश्य पूर्ण एवं रोजगार परक बनाने व शिक्षा में व्याप्त भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकने के उद्देश्य से राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रही है।इस संस्था में महराजगंज जनपद से विशाल कुमार कसौधन जो पहले संस्था में जनपद महराजगंज से उपाध्यक्ष पद पर आसीन रहे।
संस्था में सक्रियता लाते हुए उन्होंने अपने स्तर से संस्था को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहें उनकी लगन और कार्यशैली देखकर संस्था ने उन्हें जनपद उपाध्यक्ष का पद दिया था।

उपाध्यक्ष के पद से उन्हें और जोश और बल मिला और संस्था इनके जोश और समर्पण को देखते हुए उन्हें प्रदेश प्रवक्ता( उत्तर प्रदेश) पदबहाली करते हुए उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी।
जिम्मेदारियों को पूरे लगन और आत्मविश्वास से निर्वहन कर रहे हैं संस्था ने इन्हें 23 मई 2021 को संस्था ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए उन्हें बहुआयामी शिक्षा तकनीकी एवं अनुसंधान समिति के उत्तर प्रदेश में प्रदेश प्रवक्ता के रूप में पद बहाली की विशाल कुमार कसौधन ने संस्था के सभी पदाधिकारियों को आभार व्यक्त किया व कहा जिस तरह संस्था ने उन्हें छोटे स्तर से बड़े स्तर पर ले गयी, वह भी संस्था को आगे बढ़ाने में अपना तन मन समर्पित कर देंगे।पदबहाली होते ही संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री के एम अमिश,प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सहित सभी उच्च पदाधिकारियों ने भी बधाई व शुभकामनाएं दी।

चौक से सवांददाता-रईस आलम की रिपोर्ट

Check Also

अज्ञात जहरीला पदार्थ खाने से महिला की तबीयत बिगड़ी, सीएचसी में कराया गया भर्ती

🔊 Listen to this निचलौल(महराजगंज)भेड़िहारी गांव निवासी रिंकी पत्नी विनोद की अज्ञात जहरीला पदार्थ खाने …