Breaking News

*जंगल के किनारे बसे एक गांव के खेत में लगा भीषण आग*

ठूठीबारी, महाराजगंज। बरगदवा थाना क्षेत्र के गणेशपुर (बेलहिया )गांव के किनारे खेत में पम्प सेठ बनाते समय खेत में ऑग लग गई। खेत के किनारे एक झोपड़ी भी जलकर हुई खाक। आग लगते ही गांव में हलचल मच गया गांव वालों ने मिलजुल कर बाल्टी बाल्टी और पंपसेट चालू करके आग को बुझाने की कोशिश की आग बुझाते बुझाते करीब दो एकड़ फसल जलकर खाक हो गई। आग पर दो घंटे बाद काबू पाया गया।
करीब सैकडो एकड़ फसल बर्बाद होने से बच गया। कई दिनों से मनकापुर कोठी जंगल में भी आग लग रही है। प्रतिदिन आग लग रही है और बुझ रही है। जंगल के किनारे बसे गांव वाले बहुत परेशान और चिंतित दिख रहे हैं। क्योंकि धान के सीजन में तराई एरिया होने के कारण बाढ़ चरम सीमा पर रहती है जिसके वजह से धान की फसल बर्बाद हो जाते हैं। वही इस बार गेहूं की सीजन में जंगल में आग लगने से प्रतिदिन गांव वाले डरे डरे से रहते हैं।

संवददाता महेश रौनियार की रिपोर्ट

Check Also

विशेष सचिव के निरीक्षण से मचा हड़कंप, सीएचसी में खामियां देख लगाई फटकार

बजहा के अमृत सरोवर की सराहना, ग्रामीणों ने गंडक की सफाई व स्वास्थ्य सुविधाओं की …