*बाइक व बोलोरो की ठोकर में बाइक सवार की हुई मौत*

सिंदुरिया (महराजगंज)सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पतरेंगवा के समीप महराजगंज निचलौल मार्ग पर एक बाइक व बोलोरो की ठोकर में बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पकड़ियार बुजुर्ग निवासी गंगाराम चौरसिया उम्र 60 वर्ष ने अपनी बाइक से महराजगंज किसी कार्य हेतु जा रहे थे कि अभी वह पतरेंगवा के आगे पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही बोलोरो ने ठोकर मार दिया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे सिंदुरिया पुलिस चौकी प्रभारी गंगा राम यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और बोलेरो को अपने कब्जे में ले लिया।

Check Also

करंट लगने से युवक की मौत, टेंट का सामान उतारते समय हुआ हादसा

🔊 Listen to this सिंदुरिया(महराजगंज) सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मोहनापुर में शनिवार शाम …