*कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए योग के माध्यम से कर रहे जागरुक*

 


चौक/महराजगंज— चौक क्षेत्र के ग्राम सोनाडी खास में कोरोना जैसी महामारी के सुरक्षा के लिए योगाभ्‍यास के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है देश जहाँ कोरोना जैसे विशाल महामारी से गुजर रहा है इस विशाल महामारी से बचने के लिए सरकार द्वारा अथक प्रयास किया जा रहा है इसी को ध्यान में रख कर ग्राम पंचायत सोनाडी खास निवासी सर मानवेंद्र गुप्ता जो लाँकडाउन में घर पर रह कर योग के माध्यम से लोगों को जागरूक रहे है उनके द्वारा लोगों को बताया जा रहा है कि किस प्रकार कोरोना से बच सकते है अपने आप को हमेशा स्वच्छ तथा साफ सफाई लोगों से कम से कम एक मीटर दूर और निरन्तर योगाभ्‍यस करने से तमाम बीमारियो से बच सकते हैं
योगाभ्‍यस के लिए ग्राम के मुन्नालाल चौधरी,प्रदीप राव,वन दरोगा मोहन चौहान,अशोक विश्‍वकरमा राममिलन राव चन्‍देश चौधरी एवं तमाम युवा एवं क्षेत्र ग्रामीण लोग आ रहे हैं।

*संवाददाता सुशान कुमार*

Check Also

ग्राम रोजगार सेवकों की 10 दिवसीय कलमबद्ध हड़ताल शुरू, कार्य प्रभावित होने की आशंका

🔊 Listen to this महराजगंज। जिले के मिठौरा विकास खंड सहित प्रदेश भर के ग्राम …