*अज्ञात कारणों से मृतक मिला सारस*

*मिठौरा/महराजगंज*
मिठौरा सेमरा सिवान में अज्ञात कारणों से मृतक पड़ा है सारस। एक तरफ भारत मे विलुप्त के कगार पर आ चुके सारस को भारत सरकार ने अधिक से अधिक प्रयास कर उसे विलुप्त होने से रोकने का प्रयास कर रही है तो वही आज चौक रेंज के मिठौरा सेमरा सिवान में एक बड़ा सारस मृतक पड़ा है। जिसकी सूचना चौक फॉरेस्ट अशोक सिंह को दिया गया। अशोक सिंह का फोन पर कहना है कि यह विती रात में हाइटेंशन विजली के चपेट में आने के कारण हुआ होंगा। जहां सारस मृतक पड़ा है उसके आस पास हाइटेंशन विजली का तार है और उसका शरीर काल पड़ गया है जिससे अनुमान लगया जा सकता है कि यह सारस रात के अन्धेरे में उड़ने की कोसिस किया और विजली के तार में जा फसा जिसकी बजह से इसका मृत्यु हो गई। सारस इन्सान का एक प्रिय मित्र माना जाता है। जो भारत में इसे पकड़ने व मारने पर जुर्माना व सजा हो सकती है। अब वनविभाग की टीम पहुँचने व जाँच के बाद ही सत्य पता चलेगा।

*सम्पादक करूणेश वर्मा की रिपोर्ट*

Check Also

बलिया नाला ओवरफ्लो से किसानों पर संकट 100 एकड़ गेहूं की फसल जलमग्न, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार

🔊 Listen to this सिंदुरिया (महराजगंज)सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा सिंदुरिया में बलिया नाला …