*नौतनवा जमीनी विवाद में भाई भाई मे मारपीट दो लोगों पर केस दर्ज*

नौतनवा/महराजगंज-

प्रार्थी सोमनाथ पुत्र सीताराम निवासी रतनपुर नौतनवा महाराजगंज ने आज दिनांक 26/05/2020 दिन मंगलवार को नौतनवा थाने पर लिखित तहरीर दिया है कि दिनांक 24/05/2020 दिन रविवार को पुरानी जमीन के बंटवारे को लेकर उनके भाइयों से कहासुनी हो गई कहासुनी के दौरान उनके भाइयों ने गाली गलौज करते हुए प्रार्थी के ऊपर हमला कर दिया एवं उसे बुरी तरह से मारा पीटा।

लिखित तहरीर मिलने के उपरांत रमपत पुत्र सीताराम एवं भोला पुत्र सीताराम निवासी रतनपुर नौतनवा जिला महाराजगंज के ऊपर धारा 323 एवं 504 आईपीसी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

प्रार्थि ने नौतनवा थाने में लिखित तहरीर देते हुए इंसाफ की मांग की है। नौतनवा थाने से मिली जानकारी के अनुसार केस दर्ज कर लिया गया है एवं आगे की कार्रवाई की जा रही है।

*संवाददाता-श्याम निगम*

Check Also

घर से गायब किशोरी सकुशल बरामद, आरोपी सलाखों के पीछे

🔊 Listen to this झनझनपुर (महराजगंज)चौक थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब पंद्रह दिन …