*छुट्टा सांड के प्रहार से एक बुजुर्ग की हालात नाजुक*

*संवाददाता-श्याम निगम*


जनपद महाराजगंज के थाना क्षेत्र बृजमनगंज के ग्राम सभा हताबेला हरैया के टोला अमाडीह में एक बुजुर्ग पर सांड के भयानक प्रहार से बुजुर्ग बुरी तरह से घायल हो गया। बता दे कि बुजुर्ग हाता बेला हारैया के टोला अमाडीह के निवासी सत्यनारायण पुत्र चंद्रिका सांड के हमले में बुरी तरह से घायल हो गए थे घायल बुजुर्ग की हालत गंभीर देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही मृत्यु हो गई सत्यनारायण यादव अपने खेत में लगाए हुए सब्जियों की देखभाल कर रहे थे तभी अचानक से एक सांड ने उनके ऊपर आकर हमला कर दिया।
जब तक उनको कुछ समझ आता तब तक वह बुजुर्ग को बुरी तरह से घायल कर चुका था सांड के हमले से बुजुर्ग के सीने में सींग घुस गई थी आसपास के लोग खतरनाक हमले को देख चिल्लाने लगे तभी ग्रामीणों ने आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर सांड को भगाएं घरवाले सूचना पाते ही सत्यनारायण के पास आए बुजुर्ग को घायल अवस्था में देख उनके परिवारजन फूट-फूट कर रोने लगे
पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र यादव और रवि यादव की मदद से घायल बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज में ले गए जहां चिकित्सकों ने घायल बुजुर्ग की हालत नाजुक देखते हुए घायल बुजुर्ग को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया घायल बुजुर्ग को मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही बुजुर्ग की मृत्यु हो गई।

Check Also

नहर में मछली पकड़ना पड़ा भारी, युवक को घड़ियाल ने बनाया निशाना; तलाश जारी

निचलौल(महराजगंज़)सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के गेड़हवा गांव के पास सोमवार को टेलफाल नहर में मछली पकड़ने …