Breaking News

जिलाधिकारी महारजगंज को लिखित पत्रक देकर 15 दिन का समय बढ़ाने की मांग

मिठौर क्षेत्र के ग्राम सभा बौलिया राजा के ग्राम प्रधान सुबाष चंद ने जिलाधिकारी महारजगंज को लिखित पत्रक देकर अवगत कराया कि ग्राम सभा बौलिया राजा में सस्ते गल्ले की दुकान का चयन होना है।खण्ड विकास अधिकारी मिठौरा द्वारा नियम विरुद्ध बैठक निर्धारित किया गया है। मात्र 15 दिन  का समय एक बैठक  से दूसरे बैठक तक निर्धारित किया गया है सस्ते गल्ले की दुकान के चयन का आदेश दिया गया है।ग्राम पंचायत एक्ट के तहत सस्ते गल्ले की दुकान का चयन का एक बैठक कराने के लिये पन्द्रह दिन का समय सीमा होता है। 24 नवम्बर की कोटेदार की चयन की तारीख को बदल कर ग्राम प्रधान ने नये तारीख को निर्धारित करने की मांग की।

Check Also

विशेष सचिव के निरीक्षण से मचा हड़कंप, सीएचसी में खामियां देख लगाई फटकार

बजहा के अमृत सरोवर की सराहना, ग्रामीणों ने गंडक की सफाई व स्वास्थ्य सुविधाओं की …