Breaking News

बिजली की करेन्ट लगने से एक सारस पक्षी की मौत

सिंदुरिया(महराजगंज):-

मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा हरिहरपुर स्थित नहर फाटक के पास सिवान में बिजली के तार की चपेट में आने से शुक्रवार की रात में एक सारस पक्षी की मौत हो गयी। शनिवार की सुबह खेत की तरफ गये ग्रामीणों ने देखा तो वह वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी।वन विभाग की टीम ने वाचर राजेश यावद ,वीरेंद्र कनौजिया, अमर विश्वकर्मा, असलम अली के नेतृत्व में मृत सारस को नहर किनारे पटरी पर गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। वन सुरक्षा अधिकारी काशिम अली ने बताया की जाड़े के मौसम में कुहासा अधिक होने के कारण सारस बिजली के तारो के चपेट आ जाने से मौत हो गईं ।मृत सारस को गड्डा खोदकर दफना दिया गया है।

Check Also

विशेष सचिव के निरीक्षण से मचा हड़कंप, सीएचसी में खामियां देख लगाई फटकार

बजहा के अमृत सरोवर की सराहना, ग्रामीणों ने गंडक की सफाई व स्वास्थ्य सुविधाओं की …