पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने का लिया संकल्प
सिंदुरिया(महराजगंज)विकास खंड मिठौरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवां सोनिया में समाजवादी पार्टी की बूथ कमेटियों का गठन किया गया। प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 317-सिसवा विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद के प्रत्याशी एवं मिठौरा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनिवास यादव की मौजूदगी में बूथ संख्या 306 और 307 की कमेटियों का गठन हुआ। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनिवास यादव ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने और संगठन की जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बूथ कमेटियां किसी भी चुनाव में संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी होती हैं। कार्यकर्ताओं की सक्रियता और एकजुटता से पार्टी को मजबूती मिलती है।उन्होंने बताया कि बूथ संख्या 306 के लिए नुरुलहोदा को बूथ प्रभारी तथा सोनू शर्मा को सह प्रभारी बनाया गया। इस बूथ की कमेटी में राजेश, मो. अरबाज, सोनू, अमजत, राजन पाण्डेय, रामवचन, नईम, मुनीर आलम, रामअवतार, रामवदन यादव, विजय यादव और आदर्श यादव को सदस्य चुना गया।और बूथ संख्या 307 पर राम आशीष यादव को बूथ प्रभारी और संदीप यादव को सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस बूथ की कमेटी में गोबरी, प्रकाश, बबलू, संदीप, निर्भय विश्वकर्मा, नियाज अहमद, रामनिवास, रियाज अहमद, उज्ज्वल, इरफान और नूर आलम को सदस्य बनाया गया।कमेटियों के गठन के बाद कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान सपा कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का माहौल रहा। पार्टी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी।
सिंदुरिया सवांददाता -रिंकू गुप्ता कि रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News