जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद, योजनाओं की दी गई जानकारी

सिंदुरिया (महराजगंज)विकास खण्ड मिठौरा ग्राम पंचायत सिंदुरिया में जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों एवं ग्राम सभा के लोगों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। ग्रामीणों को जागरूक करते हुए पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई।कार्यक्रम के दौरान वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह, शादी अनुदान योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई। संबंधित योजनाओं के माध्यम से पात्र परिवारों, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और जरूरतमंद लोगों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई।इसके साथ ही ग्रामीणों को राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य सरकारी सुविधाओं के संबंध में भी बताया गया। उपस्थित लोगों को समझाया गया कि पात्र लाभार्थी निर्धारित दस्तावेजों के साथ संबंधित योजना के लिए आवेदन करें। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर संबंधित विभाग या जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का समाधान कराने का प्रयास करें।कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भी योजनाओं से संबंधित अपनी समस्याएं एवं सवाल रखे। संबंधित जिम्मेदारों द्वारा ग्रामीणों को आवश्यक जानकारी देते हुए पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के पात्र लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक करना रहा।इस दौरान ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाने के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सिंदुरिया के सचिव सत्यम चौधरी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामा यादव, पंचायत सहायक हरिप्रिया यादव, बृजेश गुप्ता, कमलेश, सुनीता सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

सिंदुरिया सवांददाता-रिंकू गुप्ता कि रिपोर्ट

Check Also

जिगनहवा में आरसीसी सड़क व नाली निर्माण पर उठे सवाल, जांच की मांग

🔊 Listen to this महराजगंज । नगर पंचायत निचलौल के जिगनहवा में कराए जा रहे …