मधवलिया वन क्षेत्र में साखू लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

निचलौल।(महराजगंज)सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के मधवलिया वन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम औराटार में वन विभाग की टीम ने अवैध साखू लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़ किया है। बीती रात करीब तीन बजे वन क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में पिकअप वाहन से 9 बोटा साखू लकड़ी बरामद की गई।मौके से दो आरोपितों लीलाराम शर्मा (58) निवासी शिमला और आदर्श पांडेय (36) निवासी सिसवा बाजार को गिरफ्तार किया गया। बरामद लकड़ी को रेंज परिसर में सुरक्षित रखा गया है। बताया जा रहा है कि आदर्श पांडेय के संबंध शातिर तस्करों से हैं। दोनों आरोपितों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

जिला प्रभारी विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

शिकायत पर अधिकारियों ने लिया संज्ञान, मिनी स्टेडियम की हुई साफ-सफाई

सिंदुरिया मिनी स्टेडियम में गंदगी और खरपतवार से खिलाड़ियों को हो रही थी परेशानी, खराब …