मकर संक्रांति पर गुरु गोरखनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

महराजगंज।नगर पंचायत चौक स्थित प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। तड़के सुबह से ही मंदिर परिसर में खिचड़ी चढ़ाने के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धा और आस्था के इस महापर्व पर दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने बाबा गोरखनाथ का विधिवत दर्शन-पूजन किया।मेले में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती गई और सुबह करीब 11 बजे तक मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्रों में 10 हजार से अधिक लोगों की मौजूदगी दर्ज की गई। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वर्दीधारी पुलिसकर्मियों के साथ-साथ सादी वर्दी में तैनात पुलिसकर्मी भी मेले में भ्रमण करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे।पुलिस की सतर्कता और प्रशासन की प्रभावी व्यवस्था के चलते पूरे मेले के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रही। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। स्थानीय प्रशासन की व्यवस्थाओं से श्रद्धालु संतुष्ट नजर आए और मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होता दिखाई दिया।

संवाददाता – श्रवण कुमार वर्मा की रिपोर्ट

Check Also

शिकायत पर अधिकारियों ने लिया संज्ञान, मिनी स्टेडियम की हुई साफ-सफाई

सिंदुरिया मिनी स्टेडियम में गंदगी और खरपतवार से खिलाड़ियों को हो रही थी परेशानी, खराब …