Breaking News

*चोरो ने दो दुकानों से उड़ाये नगद रुपये*


सिंदुरिया (महराजगंज):- सिंदुरिया थानाक्षेत्र के स्थानीय चौराहे पर सिन्दुरिया–महराजगंज मार्ग पर बीती रात को अज्ञात चोरों ने एक फर्नीचर तथा एक इलेक्ट्रिक वैल्डिंग की दुकान से लगभग चालीस हजार रुपये का सामान ले उड़े।
सिंदुरिया थाना प्रभारी को दिए हुए अपनी तहरीर में लिखा है कि हम सब विजय यादव तथा रामनगीना की दुकान सिंदुरिया महराजगंज मार्ग स्थित है। रोजाना की भाती शनिवार की शाम को अपनी दुकान बन्द करके घर चले गए। आज सुबह दुकान पर पहुंचे तो पता चला कि दुकान में रखा अल्टीनेटर,बैटरी,कटिंग मशीन,ग्लैण्डर,हैमर मशीन सहित आवश्यक उपकरण उठा ले गए। जिसकी अनुमानित लागत 40हजार रूपये होगी।पीड़ितों ने थाना प्रभारी से अज्ञात चोरों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की मांग की है। वहीं इस संबंध में सिंदुरिया थाना प्रभारी नासिर हुसैन ने बताया कि मामले की जानकारी है। जांच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

Check Also

ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत पर परिजनों का आरोप, निजी अस्पताल से रेफर करने को लेकर उठे सवाल

🔊 Listen to this निचलौल(महराजगंज)निचलौल तहसील क्षेत्र के पैकवली कला गांव की निवासी उजाला खातून …