Breaking News

मुखबीर की सूचना पर पहुची पुलिस को देख भाग खड़े हुए लकड़ी चोर

सिंदुरिया(महराजगंज) सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बसन्तपुर खुर्द के समीप देवरिया नारायणी नहर की पटरी पर लगे सागौन के पेड़ों की कटान कर रहे लकड़ी चोरों ने सोमवार की रात को काट रहे थे कि मुखबीर की सूचना पर सिन्दुरिया पुलिस को आता देख लकड़ी चोर फरार हो गये।मौके पर सिन्दुरिया थाने के उपनिरीक्षक अवधेश यादव,गुलाब यादव ने हमराही सिपाहियों के साथ ग्राम सभा बसन्तपुर खुर्द नहर के किनारे पहुंचे ही थे पुलिस को आते देख लकड़ी चोर नहर के किनारे से घने झाड़ियों के बीच से होकर फरार हो गये।इस सम्बंध में कार्यवाहक थाना प्रभारी सिंदुरिया गुलाब यादव ने कहा मामले को वन विभाग को सूचित कर दिया गया है,मामले की जांच की जा रही है।

उप संपादक-रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत, बेटी गंभीर रूप से झुलसी

महराजगंज़।निचलौल क्षेत्र के कैमा गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की मौत …