Breaking News

मतदाता जागरूकता के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

चौक(महराजगंज)स्थानीय नगर पंचायत चौक में जिलाधिकारी महोदय एवं जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह के आदेश के अनुपालन के क्रम में दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार महाराजगंज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया

गया। इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्राओं को तीन समूहों में विभाजित किया गया । समूहों में प्रथम समूह शाहिना खातून, अनामिका पांडेय, बेबी तथा नेहा। द्वितीय समूह में साक्षी विश्वकर्मा, पूजा चौधरी, साजिदा तथा राबिया ।तृतीय समूह में अंजू, पुष्पांजलि पटेल, प्रियंका कनौजिया तथा निक्की जायसवाल ने प्रतिभाग किया। तीनों समूहों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रंगोली की कला को बिखेरा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव सहित रमेश उपाध्याय, सविता सिंह, निर्मला चौधरी तथा देवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा रंगोली का निरीक्षण किया गया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ राकेश कुमार तिवारी द्वारा किया गया। विद्यालय स्तर पर सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

चौक संवाददाता-रईस आलम की रिपोर्ट

Check Also

खबर से बौखलाया कांस्टेबल ? पत्रकार को धमकी देने का आरोप

🔊 Listen to this निचलौल(महराजगंज)कस्बे में समाचार संकलन के दौरान एक पत्रकार को कथित रूप …