*अपर मुख्य सचिव ने हरपुर कला का निरीक्षण किया।*

चौक, महराजगंज। चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हरपुर कला में नोडल अधिकारी अपर मुख्य सचिव ने मंगलवार को जिलाधिकारी के साथ कोरोना महामारी को देखते हुए गांव की गलियों, नालियों व साफ सफाई का निरीक्षण किया अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि वह निगरानी समिति एवं सैनिटाइजेशन साफ-सफाई आदि कार्यों का निरीक्षण निगरानी करते रहें सैनिटाइजेशन फागिंग साफ-सफाई आदि कार्यों में बिल्कुल भी लापरवाही न बरती जाए निगरानी समिति को दवाई की किट दी जाए जिससे कि वह जरूरतमंदों को किट उपलब्ध करा सकें जिलाधिकारी ने लोगो को बताया कि इस कोरोना महामारी में घर पर ही रहे बिना आवश्यकता के बाहर न निकले, साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखें किसी आवश्यक कार्य से बाहर निकलते समय मास्क जरूर लगाएं इस दौरान पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता, एस डी एम निचलौल रामसजीवन मौर्य,चौक थाना उपाध्यक्ष रामरत्न, तेजेन्द्र कुमार सिंह, सुनील गुप्त ग्राम प्रधान प्रेम उपाध्याय, सिकंदर बादशाह आदि तमाम लोग मौजूद रहे

चौक संवाददाता
रईस आलम की रिपोर्ट

Check Also

निचलौल के रितेश चौधरी ने नेशनल चैंपियनशिप में जीता रजत पदक, क्षेत्र का बढ़ाया मान

🔊 Listen to this निचलौल(महराजगंज) स्थानीय तहसील क्षेत्र के होनहार खिलाड़ी रितेश चौधरी ने नेशनल …