नगर पंचायत आनंदनगर कार्यालय पर नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल जी की अध्यक्षता में विकास कार्यों को लेकर हुई बैठक

फरेंदा(महराजगंज):- फरेंदा नगर पंचायत आनन्द नगर कार्यालय पर आज बोर्ड की बैठक में नगर से सम्बंधित सभी विकास कार्यों व अपने सभी सभासद गणों के साथ केन्द्र एवं प्रदेश की जन कल्याणकारी योजनाओं से नगर की सम्मानित जनता को लाभान्वित करने हेतु चर्चा किया जिसमें नगर से सम्बंधित सभी विकास कार्यों(विवाह घर,कूड़ा डंपिंग ग्राउंड,निःशुल्क शौचालय, पानी एटीएम,वार्डों में नाली व सड़को का निर्माण,लाइट पानी सप्लाई साफ-सफाई) को जल्द से जल्द पूर्ण कराने व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को भव्य रूप से मनाने का चर्चा शामिल रहा। साथ ही साथ वार्ड नं.11फत्तूमल टोले मे नगर पँचायत की लगभग एक एकड़ जमीन खाली पड़े रहने से रास्ता न होने से विकास के कार्य नहीं हो पा रहे हैं इसके साथ अन्य विकास कार्यों पर वार्ता की गई साथ मे अधिशासी अधिकारी अवध प्रकाश सिंह ,सभासद महेश लोहिया ,नंदू पासवान ,संजय जायसवाल ,सतीश गुप्ता ,गोपी चन्द्र ,अंजुला अग्रहरी ,ध्रुप वर्मा ,राजकुमार मद्धेशिया ,प्रवीण सिंह(भोलू),गौरी यादव ,मोनु पाण्डेय ,लिपिक वेद प्रकाश गुप्ता ,धीरेंद्र श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे!

फरेन्दा तहसील प्रभारी
सतीश कुमार चौरसिया की रिपोर्ट

Check Also

श्यामा सुरेंद्र इंटरमीडिएट कॉलेज में हुआ योगाभ्यास एवं जागरूकता कार्यक्रम

🔊 Listen to this निचलौल(महराजगंज़)अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्यामा सुरेंद्र इंटरमीडिएट कॉलेज, करमही …