मोहब्बत में शिक्षिका से बेवफाई गुरुजी को पड़ी भारी, अब जेल जाने की नौबत

नौतनाव(महराजगंज)*महराजगंज जिले के नौतनवा क्षेत्र के एक परिषदीय विद्यालय में तैनात गाजीपुर के रहने वाले अध्यापक को फरेंदा क्षेत्र की शिक्षिका से मोहब्बत में बेवफाई भारी पड़ गई। पंचायत में भी जब बात नहीं बन पाई तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। फरेंदा पुलिस ने शिक्षिका की तहरीर पर गुरुजी के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।*

*दोनों, बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। शिक्षिका हाथरस जिले की रहने वाली है। वह फरेंदा क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत है। वहीं गाजीपुर के रहने वाले शिक्षक नौतनवा क्षेत्र के एक विद्यालय में तैनात हैं। शिक्षिका की तहरीर के मुताबिक आरोपित शिक्षक फरेंदा में ही उसके रूम के बगल वाले कमरे में रहते थे। शिक्षा विभाग में कार्यरत होने के चलते दोनों में जान पहचान के बाद बातचीत भी होती थी। शिक्षिका का आरोप है कि 15 मार्च 2019 को कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीली पदार्थ मिलाकर शिक्षक ने उसे पिला दिया। फिर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। विरोध करने पर शिक्षक ने कहा कि वह अविवाहित हैं और शादी करने की बात कही।*

*दोनों हैं शादीशुदा*
*शादीशुदा होने के बाद भी शिक्षक ने दिसंबर 2019 में इस शिक्षिका के साथ कैम्पियरगंज के गौरीशंकर मंदिर में शादी कर ली। शादी की बात जब शिक्षक के घर वालों को हुई तो उसकी पत्नी, भाई यहां आए। उस समय विवाद भी हुआ था। इसके बाद शिक्षक व शिक्षिका अलग हो गए। शिक्षिका फरेंदा में रहने लगी और शिक्षक नौतनवा में। शिक्षिका के मुताबिक छह मई को आरोपित शिक्षक उसके कमरे पर आया। फाटक बंद कर चाकू के बल पर हत्या की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया।*शिक्षिका की तहरीर पर नौतनवा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक के खिलाफ धारा दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पूछताछ शुरू  कर दी गई है। जांच कर जरूरी कार्रवाई होगी।*
*मनीष सिंह, एसओ-फरेंदा*

जिला सवांददाता महराजगंज-रतन गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

श्यामा सुरेंद्र इंटरमीडिएट कॉलेज में हुआ योगाभ्यास एवं जागरूकता कार्यक्रम

🔊 Listen to this निचलौल(महराजगंज़)अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्यामा सुरेंद्र इंटरमीडिएट कॉलेज, करमही …