*महिला की मिली भगत से होमगार्ड कर रहा थाने, चौकी की दलाली*

सिंदुरिया, महराजगंज:-

सदर कोतवाली थानाक्षेत्र के ग्राम सभा परसामीर निवासी अकबर ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायती पत्र देकर मामले को अवगत कराया है कि ग्राम सभा परसामीर का होमगार्ड हरिनारायन ग्राम सभा की एक महिला से मिली भगत के कारण थाने, चौकी पर गलत आरोप लगाकर प्रताड़ित कर रहा है।आरोपी व्यक्ति ने आरोप लगाया कि होमगार्ड हरीनरायन जो वर्तमान में चौक थाने में ड्यूटी कर रहा है।शराब के नशे में अकारण गाली-गुप्ता देता है,भारी रकम की मांग करता है ग्राम सभा की एक महिला की मिली भगत से रेप के केश में फंसाने की धमकी देता है।होमगार्ड महिला को बाइक पर बैठाकर थाने चौकी पर तहरीर दिलाकर भारी भरकम रकम वसूलता है।मामले की जांच कर कथित होमगर्ड के खिलाफ मामले की जांच कर कार्यवाही की मांग की।

Check Also

जन्म-मृत्यु पंजीकरण में देरी पर बदले नियम, अब दो साल तक DM के अधिकृत अधिकारी से मिलेगा आदेश

निचलौल(महराजगंज़)जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर उत्तर प्रदेश में नई व्यवस्था लागू की गई है। चिकित्सा एवं …