Breaking News

अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबकर चालक की हुई मौत*

 

*गांव के ही व्यक्ति के खेत की जुताई करने गया था युवक*

नौतनवा(महराजगंज):-उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के चौक थाना क्षेत्र के हरपुर खुर्द के सिवान में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। इस दौरान चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। वहीं ट्रैक्टर पर बैठा दूसरा युवक दूर जा गिरा। किसी तरह चालक को बाहर निकाला गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई।*मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सभा बसवार निवासी धर्मेंद्र गुप्ता (30) अपने ट्रैक्टर से गांव के ही एक व्यक्ति की खेत की जुताई करने हरपुर खुर्द के सिवान में गया था। वहां से खेत की जुताई करने के बाद दूसरे की खेत की जुताई करने के लिए जा रहा था।*
*इस दौरान वह हरपुर खुर्द मधुबनी शाखा नहर पुल के करीब पहुंचा था कि अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गहरे गड्ढे में पलट गया। चालक उसके नीचे दब गया। जबकि साथ में बैठे गांव के ही हैदर अली (28) दूर जा गिरे।*

 

जिला सवांददाता-रतन गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

ठूठीबारी थाना क्षेत्र में तस्करी का वीडियो वायरल, दिनदहाड़े साइकिल और मोटरसाइकिल से सामान ले जाने का दावा

🔊 Listen to this निचलौल(महराजगंज़)ठूठीबारी थाना क्षेत्र में कथित तौर पर तस्करी की गतिविधियों को …