*खतरा अब शुरू हुआ है सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन जरूरी. मुन्ना सिंह*

*रिपोर्टर रतन गुप्ता*

*खतरा अब शुरू हुआ है सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन जरूरी. मुन्ना सिंह*

*नौतनवा: पूर्व विधायक कुवर कौशल सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रवासियों को लेकर प्रदेश एवं केन्द्र दोनो सरकार पूरी तरह से फ़ेल हो गई है। उन्होंने कहा कि लोग कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए स्वयं जागरूक हो लोगों को सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए जिन्दगी के लिए जद्दोजहद शुरू करनी है। क्योंकि जिन्दगी के लिए खतरा अब शुरू हुआ है।*
*श्री सिंह ने कहा कि प्रवासी मजदूरों को लेकर सरकार का सारा दावा हवाहवाई साबित हुआ है। जो लोग अपनी रोज़ी रोटी छोड़ कर गांवो मे वापस पलायन किये है उनके लिए सरकार के पास अभी कोई योजना नही है। क्योंकि मजबूरी मे ही वो शहरो को पलायन किये थे वापस आकर जिस मजबूरी मे गये थे वही मजबूरी फिर मुँह बाए खड़ी हो गई है। श्री सिंह ने कहा कि इन प्रत्येक्र प्रवासियों कि स्वास्थ्य जाँच के साथ साथ इनके रोज़ी रोटी कि व्यवस्था भी सरकार को करनी चाहिए। क्योंकि गरीब से गरीब मजदूर का परिवार सिर्फ चावल गेहूं से नही चलता परिवार चलाने के लिए उसे रोजगार चाहिए। जो इस सरकार के पास है नही। ऐसी हालात में जिन्दगी के लिए असली खतरा अब शुरू हो गया है।*

Check Also

ग्राम रोजगार सेवकों की 10 दिवसीय कलमबद्ध हड़ताल शुरू, कार्य प्रभावित होने की आशंका

🔊 Listen to this महराजगंज। जिले के मिठौरा विकास खंड सहित प्रदेश भर के ग्राम …