*ब्रेकिंग न्यूज़-महराजगंज में 22 साल का युवक मिला कोरोना पॉजिटिव, क्‍वांरटीन से भेजा गया अस्‍पताल*

*संवाददाता नीरज कुमार*

बरगदवा/महराजगंज:- जिले में सोमवार की शाम एक युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। यह युवक दिल्ली से आया था और लक्षण के आधार पर इसे समेकित विद्यालय में क्वारंटीन किया गया था। डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने इसकी पुष्टि की।
रविवार को महराजगंज महिला अस्पताल से इस युवक का सैंपल लेकर बीआरडी में जांच के लिए भेजा गया था। सोमवार की देर शाम आई इस 22 वर्षीय युवक में संक्रमण की रिपोर्ट मिली। यह युवक बरगदवा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव का रहने वाला है।

Check Also

नहर में मछली पकड़ना पड़ा भारी, युवक को घड़ियाल ने बनाया निशाना; तलाश जारी

निचलौल(महराजगंज़)सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के गेड़हवा गांव के पास सोमवार को टेलफाल नहर में मछली पकड़ने …