*लॉकडाउन में गुड न्यूज : प्रयागराज में फंसे 9000 छात्रों को घर भेजगी योगी सरकार*

*रिपोर्टर रतन गुप्ता*


*लॉकडाउन में बाहर फंसे यूपी के लोगों को मदद पहुंचाने में योगी सरकार तेजी से काम कर रही है। प्रवासी मजदूरों को घर भेजने के काम में जुटी सरकार अब प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राएं जो अपने घर जाना चाहते हैं उनकी मदद करेगी। यह जानकारी सोमवार को प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने दी। उन्होंने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने 300 रोडवेज बसों में प्रयागराज में फंसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 9000 छात्रों को उनके घर भेजने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के आदेश दिए हैं। इसमें यूपी में ही रहने वाले छात्र शामिल हैं। अगर अन्य राज्य के छात्र हैं और उनका राज्य ले जाना चाहता है तो उसे अनुमति दी जाएगी। *******

Check Also

नहर में मछली पकड़ना पड़ा भारी, युवक को घड़ियाल ने बनाया निशाना; तलाश जारी

निचलौल(महराजगंज़)सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के गेड़हवा गांव के पास सोमवार को टेलफाल नहर में मछली पकड़ने …