बाहर से आए 12 लोग प्रा. वि. में हुए आइसोलेट

ठूठीबारी(महराजगंज):- विकास खंड परतावल क्षेत्र के धर्मपुर गांव में बाहर से आए धर्मेंद्र, सेराज,अजय,पिंटु,रामभवन,सुनील,बृजेश,व्यास,विपुल,श्री राम, प्रशान्त, लकठू को ग्राम प्रधान राजेन्द्र जायसवाल व रोजगार सेवक पप्पू मद्धेशिया ने प्राथमिक विद्यालय में आइसोलेट किया। और कहा कि आप लोग दूरी बनाकर रहे।वहीं उनको भोजन कराया गया । प्राथमिक विद्यालय में ही इन सभी 12 लोंगो को धरमपुर तथा भैंसा के प्राथमिक विद्यालय में अलग अलग कमरों मे आइसोलेट किया गया है इन सभी लोगों के रहने व खाने पीने की व्यवस्थ ग्राम प्रधान राजेन्द्र जायसवाल व रोजगार सेवक पप्पू मद्धेशिया की देखरेख मे किया गया। इस व्यवस्था में अंगद , शिवपरसन, कमलेश, ई. सच्चिदानन्द जायसवाल ,पंकज आदि लोग सहयोग मे लगे रहे।

ठूठीबारी से-श्याम निगम की रिपोर्ट

Check Also

सोनरा में अन्नपूर्णा भवन का स्थान बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दिया डीएम को ज्ञापन

🔊 Listen to this झनझनपुर (महराजगंज)सदर क्षेत्र के सोनरा गांव में अन्नपूर्णा भवन का निर्माण …