*महराजगंज प्रेस क्लब के अध्यक्ष बनाए गए अमित त्रिपाठी*

महराजगंज

पत्रकारों के एकजुटता एवं आए दिन उनके साथ हो रहे उत्पीड़न को देखते हुए पत्रकार हित में सोमवार को महराजगंज स्थित एक होटल में एक समारोह के तहत ‘महराजगंज प्रेस क्लब’ का गठन किया गया। जिसमें उपस्थित मीडिया के लोगों द्वारा सर्वसम्मति से अमित त्रिपाठी को अध्यक्ष के रूप में चुना गया। वहीं जेबी सिंह महराजगंज प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष, आशीष कुमार महामंत्री, अमृत पांडेय संयुक्त मंत्री, ब्रजेश पांडेय कोषाध्यक्ष एवं अमितेश त्रिपाठी संगठन मंत्री बनाए गए। इस दौरान मौके से उपस्थित दिलीप त्रिपाठी, बद्रीश धर द्विवेदी, राहुल त्रिपाठी, मनोज चतुर्वेदी, अशोक वर्मा, रवि त्रिपाठी, राजीव पांडेय, जियाउद्दीन, बृजेश गुप्ता, उपेन्द्र कुमार, विजय आदि मीडिया के बंधुओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के विस्तार एवं एकजुटता की रणनीति बनाई।

Check Also

नहर में मछली पकड़ना पड़ा भारी, युवक को घड़ियाल ने बनाया निशाना; तलाश जारी

निचलौल(महराजगंज़)सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के गेड़हवा गांव के पास सोमवार को टेलफाल नहर में मछली पकड़ने …