निचलौल थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बरोहिया ढाला से सामान
खरीदकर कर वापस घर जाते समय 12 वर्षीय बालक को निचलौल की तरफ से महराजगंज की तरफ जा रहे कार की चपेट में आने से बालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे ग्रामीणों की सहायता से एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख कर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।जहाँ उसका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़कर निचलौल पुलिस के हवाले कर दिया। बता दें कि आज सुबह 8:00 बजे बरोहिया ढाला निवासी भोले बर्मा का पुत्र कृष्णा ( 12 वर्ष) बरोहिया ढ़ाला पर कुछ सामान खरीदने आया था। वह सड़क के रास्ते अपने घर जा रहा था तभी निचलौल की तरफ से महराजगंज जा रहे कार की चपेट में आ गया। थाना प्रभारी निचलौल बिहागड़ सिंह का कहना है तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Check Also
कंप्यूटर ऑपरेटर संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने संत कुमार
सिंदुरिया (महराजगंज)कंप्यूटर ऑपरेटर VB-G RAM G वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष संदीप यादव …
Star Public News Online Latest News