सिंदुरिया(महराजगंज):- मिठौरा क्षेत्र के सिंदुरिया,मिठौरा,जगदौर, बरोहिया,सिंदुरिया चौराहे पर धनतेरस के अवसर पर सुबह से शाम तक दुकानदारों ने दुकानों को सजाये रखा।रोशनी के पर्व दीपावली की चहल-पहल शुरू हो गई। शुक्रवार को धनतेरस की खरीदारी जोरों पर हुई। लोग मुहूर्त देख बाजार में खरीद करते दिखे। वहीं चीनी सामानों के बहिष्कार के बीच मिट्टी के दीप की मांग बरकरार रही। धनतेरस के दिन दोपहर के बाद से खरीदारी जोरों पर रही। महिलाओं ने सोने-चांदी की जमकर खरीदारी की। चांदी के सिक्कों की मांग रही। कुछ ने इलेक्ट्रिक सामानों को भी खरीदा। घरेलू सामान में बर्तन आदि खूब बिके।
इसके बाद लोगों ने दीपावली के दिन इस्तेमाल होने वाले सामान की खरीदारी किया। लक्ष्मी-गणेश के मूर्तियों की बिक्री खूब हुई। परंपरा का निर्वहन करते हुए लावा, चूड़ा, चीनी की मिठाई की खरीदारी हुई।
सड़क की पटरियों पर मिट्टी के दीप की दुकानें लगी थी। इस बार दीपों की खरीदारी पिछली दीपावली के अनुपात में बढ़ोत्तरी दिखी। बच्चों ने मिट्टी के खिलौनों की खरीदारी की। घरों में लोगों ने रोशनी करना शुरू कर दिया।
Check Also
मिठौरा ब्लाक में पत्रकारों की अहम बैठक, भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होने का संकल्प
सिंदुरिया(महराजगंज) विकास खंड मिठौरा ब्लॉक परिसर में पत्रकारों की एक अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक …
Star Public News Online Latest News