महराजगंज़।निचलौल थाना क्षेत्र के खम्हौरा पेट्रोल पंप के पास सोमवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में 17 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक का दाहिना पैर बुरी तरह टूट गया और पैर शरीर से लगभग अलग हो गया, जो मांसपेशियों के सहारे जुड़ा रहा। घायल युवक की पहचान भोला पुत्र रामकैलाश (17 वर्ष), निवासी ओडवलिया, थाना निचलौल के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। राहगीरों की मदद से घायल भोला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया।सीएचसी पर चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जिला प्रभारी- विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News