महराजगंज़।निचलौल तहसील क्षेत्र मटरा धमउर निवासी कासिम सोमवार को अपने घर से गोसाईपुर स्थित अपनी बेटी के घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बैठे एक खूंखार बंदर ने अचानक उन पर हमला कर दिया और उनके दाहिने हाथ में काट लिया।बंदर के काटने से कासिम के हाथ में गंभीर चोट लग गई और खून लगातार बहता रहा। घटना के बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हाथ से रक्तस्राव नहीं रुकने और बेहतर उपचार की आवश्यकता को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक, बंदर के काटने से कासिम के दाहिने हाथ में गहरा घाव हो गया था और काफी देर तक खून बहता रहा। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी बंदर को लेकर दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में घूम रहे खूंखार बंदरों को पकड़वाने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News