दिल्ली में तीसरी मंजिल से गिरा बरवाराजा का युवक, मौत

झनझनपुर (महराजगंज)रोजगार की तलाश में दिल्ली गए बरवाराजा बरईपट्टी गांव के एक युवक की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। घटना की सूचना गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।सदर कोतवाली क्षेत्र के बरवाराजा बरई पट्टी निवासी संग्राम वर्मा (19) पुत्र जुगुल वर्मा करीब तीन माह पहले काम की तलाश में दिल्ली गया था। वहां वह टाइल्स लगाने का काम करता था और पंजाब पार्क इलाके के पास एक इमारत में अपने साथियों के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात करीब 10 बजे काम खत्म होने के बाद उसके साथी उसे भोजन के लिए बुलाने गए थे। इसी दौरान संग्राम हाथ धोने के लिए छत की ओर गया। इसी बीच पैर फिसलने से वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। घटना के बाद उसके साथी उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर पर लोगों की भीड़ जुट गई और ग्रामीण परिवार को ढांढस बंधाने में लगे रहे।

झनझनपुर संवाददाता – रंजीत शर्मा की रिपोर्ट

Check Also

दहेज हत्या के आरोपी पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

🔊 Listen to this महराजगंज।बृजमनगंज थानाक्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में नामजद आरोपी पति …