संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

झनझनपुर (महराजगंज)सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लखिमा थरुआ टोला लोकपूरवा निवासी अजय प्रजापति पुत्र श्यामसुंदर की शनिवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से गांव में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह के कारण युवक घर के अंदर फंदे से लटककर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। परिजन आनन फानन में उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने मृत्यु की परिस्थितियां संदिग्ध प्रतीत होने पर इसकी सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक और चर्चाओं का माहौल है। चौकी प्रभारी बागापार जटाशंकर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

झनझनपुर संवाददाता – रंजीत शर्मा की रिपोर्ट

Check Also

गली में पेशाब को लेकर विवाद, मारपीट में चार के खिलाफ केस दर्ज

🔊 Listen to this सिंदुरिया (महराजगंज)चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बसवार में गली में …