*अनुरागिनी संस्था ने कराया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन*

*कोंच(जालौन)* दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों के सदस्य एवं परिवारो के लिये स्वस्थ एसएचजी परिवार अभियान के तहत गुरुवार को चौधरी धर्मशाला परिसर भगत सिंह नगर में स्वस्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

 जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) जालौन के निर्देशिन में अनुरागिनी संस्था के सहयोग से आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्षा अंजू अग्रवाल ने किया उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महिला ओ को आत्म निर्भर और सम्मान पूर्वक जीवन यापन हेतु अनेक योजनाएं संचालितहै महिलाओ को जागरूक होकर लाभ दिलाना हैराष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के प्रबन्धक विजय सिंह गौतम ने प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहो की महिलाओ के नाम सामाजिक आर्थिक जातीय 2011 की सूची में है उनका नाम की सूची तैयार की जा रही हैं अनुरागिनी संस्था के अध्यक्ष ड़ा प्रवीण सिंह जादौन ने कहा कि संस्था द्वारा प्रत्येक माह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयेजन किया जायेगा जिससे महिला ओ को स्वास्थ्य लाभ मिल सके नगर पालिका परिषद के राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार यादव ने 11 सितंबर से 27 अक्टूबर 2019 तक चलाये जा रहे प्लास्टिक मुक्त अभियान की जानकारी दी एवं स्वछ्ता की शपथ दिलायी चिकित्सा धिकारी का डा मंगला चरण बाजपेई उनकी टीम राम पाल सिंह पुरुषोत्तम मिश्रा रचना गौतम छाया देवी अरविन्द यादव ने 175 महिलाओ एवं पुरषो का परीक्षण कर दवाये वितरित की इस अवसर पर जुली वर्मा मधु सोनी शाम नजमी आसमा रुक्सार उमा बनो आदि समूह की महिलाये उपस्थित थी संस्था के कार्यक्रम सयोंजक जगपाल सिंह यादव कुंदन सिंह राठौर जितेंद पांडेय सतेंन्द्र सिंह भदौरिया श्याम करण प्रजापति ने तंबाकू नियंत्रण क्षय रोग नियंत्रण संचार जनित रोग नियंत्रण कुष्ठ रोग नियंत्रण कार्यक्रम से सम्बंधित पम्पेल्ट का वितरण कर स्वयं सहायता समूह की महिलाओ को जागरूक किया इस शिविर के आयोजन से गरीब महिलाओं के चेहरे पर खुशी की झलक देखी गई

*रिपोर्ट पवन कुमार राठौर*

Check Also

11000 वोल्टेज तार गिरने से बाल बाल बचे विद्यार्थी और अध्यापक 

🔊 Listen to this महराजगंज:-निचलौल तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा लोडीया में प्राथमिक विद्यालय छठ …