मिनी सचिवालय में ताला, झोले में गांव की सरकार

निचलौल(महराजगंज)गांव के लोगों को आय, जाति या अन्य प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील या जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े, इसके लिए शासन ने हर ग्राम पंचायत में मिनी सचिवालय का निर्माण कराया है। प्रति मिनी सचिवालय पर 10 से 12 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। ग्राम सभा बुढ़ाडीह कला में पंचायत सहायक भी नियुक्त किए गए हैं लेकिन इसका लाभ आम लोगों को नहीं मिल रहा है। हालत यह है कि मिनी सचिवालय पर ताले लटक रहे हैं। ग्राम प्रधान अपने साथ झोले में मुहर और अन्य कागजात रखते हैं सरकार की मंशा मिनी सचिवालय के रूप में विकसित करना है, जहां ग्रामीणों की फरियाद सुनकर उनकी समस्याएं दूर की जा सकें। ग्राम पंचायत के कार्यों को आसान बनाने के लिए पंचायत सहायकों की नियुक्ति भी की गई। इसके बाद भी गांव के लोगो को जन्म प्रमाण पत्र व मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ब्लॉक मुख्यालय पर दौड़ना पड़ रहा। गांव के मिनी सचिवालय का हालत ये की तीन से चार महीने में कभी एक बार खोला जाता। स्थिति यह है कि ग्राम प्रधान मुहर और कागजात अपने साथ झोले में लिए घूमते हैं या घर बैठ कर काम करते हैं। जरूरत पड़ने पर किसी के कागजात को प्रमाणित करते हैं एक तरह से गांव की सरकार मिनी सचिवालय में नहीं बल्कि झोले मे है।इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी विनय पाण्डेय से जानकारी लेना लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।

निचलौल तहसील प्रभारी-विजय पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

रामपुर बुजुर्ग-कटहरा सड़क निर्माण की विधायक ने रखी आधारशिला

🔊 Listen to this क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार: विधायक झनझनपुर …